फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment continues on roads, Nagar Palika is only doing formalities

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर अतिक्रमण जारी, नप कर रही केवल औपचारिकता

Fri, 22 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment continues on roads, Nagar Palika is only doing formalities
फोटो नंबर-07नारनौल के महावीर मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। संवाद
नारनौल। शहर में नियमित अभियान नहीं चलाए जाने के कारण दुकानदार और रेहड़ी चालक बेखौफ हो गए हैं। सड़कों पर अतिक्रम कर रहे हैं। इससे लोगों को आने-जोन में दिक्कताें का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर नप के डीएमसी रणबीर सिंह ने करीब चार दिन पहले कार्रवाई करने के आदेश जारी दिए थे। नप ने बुधवार को बस स्टैंड व रेवाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों के चालान भी काटे गए लेकिन एक दिन अभियान चलाने के बाद बंद कर देने से अतिक्रमण करने वाले बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन

अब उन्होंने फिर से सड़कों पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। शहर के बाजार में अतिक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड सहित महावीर मार्ग से आजाद चौक रहती है। महावीर मार्ग पर दुकानदारों ने दुकान के बाहर भी अपना सामान रखा हुआ है। इसकी वजह से दुपहिया वाहन चालक भी आसानी से आवागमन नहीं कर पाते हैं। इसी तरह रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड व महेंद्रगढ़ रोड जैसे मुख्य मार्गों पर रेहड़ियों के खड़े रहने से पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद सदन की बैठक में हर बार पार्षद भी शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग रखते हैं लेकिन शहर में आए दिन बढ़ते जा रहे अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बैठक में केवल अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन ही दिया जाता हैं।

वर्जन-
डीएमसी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित चलाया जाएगा। बुधवार को अतिक्रमण करने वालों को समझा दिया गया है। अब आगे इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed