फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encounter between Police and Pardi Slingshot Gang: Two Criminals Injured, Seven Arrested

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और पारदी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Encounter between Police and Pardi Slingshot Gang: Two Criminals Injured, Seven Arrested
फोटो संख्या:52 मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए पारदी गैंग के सदस्य। सूत्र
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय के नजदीक शुक्रवार अल सुबह 3 बजे सीआईए टीम और पुलिस की अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 12 राउंड फायरिंग हुई। इसमें दो बदमाश घायल समेत 7 गिरफ्तार हो गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं घायल मध्य प्रदेश के पटेल नगर गुना निवासी चांद व कनेरा गुना निवासी विजय को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पारदी गुलेल गैंग के सदस्य वीरवार रात को ट्रेन से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ घुस गए। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए महेंद्रगढ़ व नारनौल और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने बदमाशों का पीछा किया तो टीम को देखकर बदमाश हुड्डा सेक्टर की ओर भाग गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और शहर पुलिस थाने में लाया गया।
मध्य प्रदेश के बिलाखेड़ी गुना निवासी मनीराम व विरेंद्र, कनेरा गुना निवासी विजय, अभय व अर्जुन, माधोगढ़ अशोकनगर निवासी सुनील, पटेल नगर गुना निवासी चांद गिरफ्तार किए हैं। इनमें विजय पंद्रह हजार रुपये और चांद पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
-----------
बरामद किए अवैध हथियार व कारतूस
पुलिस को बदमाशों से एक आधुनिक स्वचालित पिस्तौल, मैगजीन व 3 कारतूस और एक देसी कट्टा व 1 खाली कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। घटना स्थल से बदमाशों के चलाए गए कारतूसों के खाली खोखे भी साक्ष्य के रूप में बरामद किए गए। एक पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर लोहे का नुकीला सरिया, रेती, प्लास, वायर कटर, पेचकस, एक मोबाइल फोन और एक घड़ी सहित चोरी व सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाली गुलेल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

-----------
चोरी और लूट की घटनाओं देते थे अंजाम
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाश पहले रैकी करते और फिर घटना को अंजाम देते थे। मास्टर कॉलोनी से दो बाइकें चोरी हुई। वहीं, एक धर्मशाला से तार चोरी किए गए और बुचौली रोड पर एक गाड़ी भी लूटी गई। वीरवार रात को भी किसी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।
वर्जन
पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। दो आरोपियों का उपचार जारी है।-दीपक कुमार, एसपी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article