फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees will protest outside the directorate on 20 for demands

मांगों के लिए 20 को निदेशालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Employees will protest outside the directorate on 20 for demands
नारनौल। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को प्रधान बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में डीईओ कार्यालय में हुई। बैठक में हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

मालड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने में सरकार और उच्च अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे लिपिकों में सरकार की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में मिडिल स्कूलों में पोस्ट कैप्ट करने की वजह से सैकड़ों कर्मचारियों को 150-200 किलोमीटर दूर जाकर नौकरी करनी पड़ रही है। संगठन पिछले दो साल से इस समस्या को उठा रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अतिथि अध्यापकों के लिए एक सप्ताह में ही पोर्टल री ओपन कर दिया गया। इसके अलावा पे मैट्रिक्स लेवल छह के आधार पर 35400 का वेतनमान लागू करने, कैप्ट पोस्ट खोलने, वरिष्ठता सूची अपडेट करने, एसीपी का लाभ समय पर देने, दिव्यांग सहित सभी कर्मचारियों का खाली पदों पर पदोन्नति करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री एवं उच्च अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं, लेकिन आश्वास के अलावा कुछ नहीं मिला है, इसलिए 20 अक्तूबर को रोहतक कमिश्नरी के साथ प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारी निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हेमसा के जिला प्रधान बाबूलाल यादव एवं सर्व कर्मचारी संघ के संगठन सचिव मुकेश जांगड़ा ने कहा कि सरकार की नीति कर्मचारियों व आमजन के खिलाफ है। सरकार अपनी दिशा से भटक चुकी है। जिसके चलते स्कूलों को मर्ज कर कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन वरिष्ठता सूची को अपडेट करने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग कर रहा है। इसलिए 20 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ जिले से 40-50 कर्मचारी निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर होने वाले रोष प्रदर्शन में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, उप अधीक्षक विनय कुमार, राजेश जांगड़ा व सुरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अधीक्षक रमेश शर्मा, उप अधीक्षक सुरज्ञानी, सहायक सुदेश शर्मा, मोतीलाल, हरीश, दीपक, सतीश, विक्रम, नरेश, राहुल, विजय कुमार, धर्मपाल व दिनेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed