{"_id":"69f7887591e7d8f066045b76","slug":"employees-strike-continues-firefighters-protest-enters-25th-day-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139418-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों की हड़ताल जारी, फायर कर्मियों का आंदोलन 25वें दिन में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों की हड़ताल जारी, फायर कर्मियों का आंदोलन 25वें दिन में पहुंचा
विज्ञापन
फोटो 8नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्थानीय इकाई के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी लगातार 25वें दिन अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने बताया कि राज्य यूनियन के निर्देशानुसार तीन दिन की हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालती है तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, फायर विभाग के प्रभावित कर्मचारियों को न्याय दिलाना, मृतक फायर कर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी तथा शहीद का दर्जा देने की मांग शामिल है। इसके अलावा प्रदेशभर के सफाई कर्मियों और फायर विभाग के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार सरकार से बातचीत की कोशिश की लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि आमजन को परेशानी हो लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है।
इस दौरान फायर यूनिट के प्रधान गुरदयाल सिंह, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, जिला प्रधान राहुल सरवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, निरंजन लाल, रमेश कुमार, राजूराम, विक्रम सिंह, लाखन सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, लीलाराम, प्रदीप सिंह, राकेश, मनोज, आशीष समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।