फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees' strike continues at SDO office in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में एसडीओ कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी

Tue, 07 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues at SDO office in Kanina
फोटो संख्या:72- कनीना बिजली कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी--संवाद
कनीना। बिजली विभाग के उपमंडल कार्यालय कनीना के सामने सोमवार को कर्मचारियों धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता संदीप उप प्रधान हरियाणा राज्य पावर कॉरपोरेशन यूनियन ने की।
विज्ञापन

मंच संचालन मोहनलाल जिला उप प्रधान अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने की। संदीप ने बताया कि 16 दिसंबर को मोड़ी गांव में टोलवा की ढ़ाणी में बिजली की जांच करते समय कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन और निगम मैनेजमेंट ढुलमुल रवैया अपना रहा है। जिसके चलते दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों की ओर से निगम प्रबंधन को नोटिस देने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सज्जन गाहड़ा ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को लिखित में सभी यूनियनों की ओर से संयुक्त रूप से अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो सभी कर्मचारी यूनियन संयुक्त रूप से एक मत होकर डिविजन स्तर पर धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed