फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees staged a sit-in protest to press for their demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Mon, 03 Nov 2025 11:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employees staged a sit-in protest to press for their demands
फाेटो 08 धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। प्रवक् - फोटो : साईं कुटी में अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी।
मंडी अटेली। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए समय दिया था लेकिन कर्मचारियों के समय पर पहुंचने पर उनकी बात को नहीं सुनी। इसी बात से नाराज कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अधिकारियों के विरोध नारे बाजी करते हुए कहा कि विभिन्न मांग लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं। वहीं दीपावली पर्व पर वेतन भी नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि 2022 से 2024 तक बकाया एरियर राशि अदा की जाएं, बढ़ा हुआ वेतन तुरंत दिया जाए, कर्मचारियों का मैडिकल कार्ड उपलब्ध हो, कर्मचारियों की ज्वाइनिंग तिथि को देखते हुए पोर्टल अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेनकोट, जूते देने, वेतन हर महीने की 7 तारीख को देने की मांग की।
वर्जन
:कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए 2 बजे का समय दिया गया था लेकिन कार्यालय में एसडीओ व जेई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें इंतजार करने को कहा गया। मात्र 10 मिनट के अंतराल में ही यह लोग धरना प्रदर्शन करने लगे। इनकी मांगों उच्च अधिकारियों के समक्ष पेश करके जल्द ही निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। -अमित कुमार , एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed