फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees stage sit-in for salary and benefits; warn of a major agitation.

Mahendragarh-Narnaul News: वेतन और सुविधाओं के लिए कर्मचारियों का धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Employees stage sit-in for salary and benefits; warn of a major agitation.
फोटो संख्या:53- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग में धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबाे - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल महेंद्रगढ़ में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अभियंता की नीतियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन विनोद कुमार और ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को भी धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उन्होंने कहा कि जल और मल व्यवस्था बाधित होने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

यूनियन की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का वेतन हर महीने सात तारीख तक खाते में डालना, एचकेआरएन कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देना, बकाया तेल-साबुन उपलब्ध करवाना तथा रेनकोट, डंगरी और जूतों की राशि का भुगतान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टर्म कर्मचारियों का बकाया 12 माह का वेतन, ओएंडएम कर्मचारियों का बकाया वेतन तथा पीएफ और ईएसआई की राशि खातों में जमा करवाने की मांग उठाई गई। धरने में यूनियन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed