फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees sought cooperation from traders and expressed their anger by protesting in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने व्यापारियों से मांगा सहयोग, शहर में प्रदर्शन कर जताया रोष

Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Employees sought cooperation from traders and expressed their anger by protesting in the city.
फोटो नंबर-12हाथों में पर्चे लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की नारनौल इकाई की हड़ताल वीरवार को 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह समेत फायर विभाग के कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शहर में व्यापारियों को अपनी मांगों से जुड़े पर्चे बांटे और आंदोलन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, इसे लेकर कर्मचारी भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से कई बार मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और अग्निशमन विभाग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन समाधान नहीं होने से रोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed