{"_id":"66afca25f3738f30b5072158","slug":"employees-protested-for-restoration-of-old-pension-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114773-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया रोष प्रदर्शन
Mon, 05 Aug 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-11पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने रविवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले रोष प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। सभी कर्मचारी सिंघाना मार्ग बिजली बोर्ड सर्किल कार्यालय में एकत्रित हुए और ओपीएस सम्मेलन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने की, वहीं मुख्य अतिथि पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य महासचिव ऋषि नैन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले सात सालों से कर्मचारी निरंतर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को जगाने के लिए कर्मचारियों ने करनाल, पंचकूला, जींद, हिसार, गोहाना में रैलियां की पंचकुला में सीएम आवास घेराव भी किया, लेकिन सरकार ने पेंशन बहाली के बजाय कर्मचारियों पर लाठी डंडों, आंसू गैस, वाटर कैनन और मिर्ची बमों का बेरहमी से प्रयोग किया। एचपीटीए राज्य उप प्रधान सूबे सिंह ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति को पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह से पीबीएसएस के साथ खड़ा है। जिला महासचिव अशोक कुमार ने विश्वास दिलाया कि हमेशा की तरह इस बार भी महेंद्रगढ़ से भारी संख्या में साथी पंचकुला पहुंचेंगे। प्रदर्शन में राज्य कार्यकारिणी से ज्ञान गिल , विजय भुना, जितेंद्र गुलिया, जितेंद्र यादव, दादरी जिला प्रधान तारा चंद, जनस्वास्थ्य से प्रधान दीपक शांडिल्य, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी से प्रधान रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।