फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees Express Resentment Against Government During Broom Protest

Mahendragarh-Narnaul News: झाड़ू प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

Sat, 25 Apr 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Employees Express Resentment Against Government During Broom Protest
फोटो 8अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी झाड़ू प्रदर्शन कर मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव और अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और अग्निशमन विभाग के साथियों को न्याय मिले। उन्होंने मांग उठाई कि शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता, सरकारी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही 10 नवंबर 2022 को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते को लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 27 हजार रुपये करने और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को लागू करने की भी बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पत्र और आंदोलन के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।

चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सेंगलिया, राहुल सारवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, जसवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed