फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees assault on Sirohi restoration toll plaza, case filed

एनएच 148बी के सिरोही बहाली टोल प्लॉजा पर कर्मचारियों से मारपीट,केस दर्ज

Thu, 11 Feb 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Employees assault on Sirohi restoration toll plaza, case filed
नेशनल हाईवे-148-बी स्थित सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर 15-20 लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर नांगल चौधरी थाना पुलिस और नारनौल से पुलिस टीम टोल पर पहुंची। पुलिस ने करीब 13-14 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से मारपीट और हंगामा करने वालों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे-148बी नांगल चौधरी से नारनौल पर सिरोही बहाली टोल प्लॉजा पर तीन फरवरी से टोल कलेक्शन का कार्य शुरू हुआ था। पहले ही दिन स्थानीय लोगों ने टोल पर हंगामा किया और टोल को फ्री करा दिया था। लोगों की मांग है कि टोल पर स्थानीय वाहनों को टैक्स से छूट मिले। इस पर कंपनी ने पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को छूट देने की बात कहीं थी। इसके बाद तीन फरवरी से टोल पर टैक्स कलेक्शन का कार्य रुका हुआ था। बुधवार से दोबारा से टोल कलेक्शन का कार्य शुरू हुआ। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करीब नौ बजे आधा दर्जन लोग टोल ऑफिस पर अपने वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने की मांग की। जिस पर उन्हें कॉर्मिशयल वाहनों के लिए पास बनाने और छोटे वाहनों को टोल से जाने देने की बात कही गई। इसके बाद करीब दस बजे 15-20 लोग टोल पर आए और टोल कर्मी से मारपीट की।
विज्ञापन

टोल पर कुछ लोगों ने हंगामा किया था। शिकायत पर टोल कर्मचारियों से मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहर सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी
148बी एनएच का टोल पर दोबारा से टोल लेने का काम शुरू हो गया है। सुबह कुछ लोगों ने एक-दो टोल से कर्मचारियों से मारपीट की और काम में बाधा पहुंचाने का काम किया। टैक्स कलेक्शन को लेकर एनएचएआई ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।
-योगेश पाठक, प्रोजेक्ट प्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed