{"_id":"60f70e868ebc3e7359165465","slug":"employees-are-not-getting-salary-narnol-news-rtk618412258","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने घोषित किया कोरोना वारियर, ठेकेदार वेतन के नाम पर दिखा रहा ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने घोषित किया कोरोना वारियर, ठेकेदार वेतन के नाम पर दिखा रहा ठेंगा
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में डीसी रेट पर लगे अनुबंधित कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि इन कर्मचारियों को कुछ दिन पहले सरकार कोरोना योद्धा घोषित कर चुकी है। मगर इनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान तक नहीं दे रहा है।
जानकारी के अनुसार सामान्य अस्पताल में लगभग 127 तदर्थ कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें वार्ड अटेंडेंट , सीवर मेन, सफाई कर्मी, धोबी , माली, लिफ्ट आपरेटर, प्लंबर और सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। सामान्य अस्पताल का सारा काम इनके कंधों पर है। लेकिन जिस कंपनी के तहत इनकी नियुक्ति की गई है, वह कंपनी इन कर्मचारियों के हितों से लगातार खिलवाड़ कर रही है। कई कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। घर का गुजारा मुश्किल हो गया है। बार बार वेतन की मांग की जाती है मगर कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। अस्थायी कर्मचारियों को जीवन यापन के लिए लोगों से उधार रुपये लेकर घर खर्च चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच दिन रात कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच में अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी करने के बाद भी विभाग का रवैया सौतेला बना हुआ है। सरकार की तरफ से कई बार कहा जा चुका है कि अगर स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन में देरी होती है तो पांच सौ रुपये बढ़ा कर दिए जाएंगे, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार को चलना मुश्किल हो रहा है। सफाई कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की उसे 14 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने बताया की कई बार सिविल सर्जन से भी इस मामले में मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
जब इस बारे में मेडिकल सुपरिडेंट डॉ. आशा शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया की मंगलवार को सभी अस्थायी कर्मचारी कार्यालय में मुझसे मिले थे । हमने उच्चाधिकारियों को समस्या बता दी है। परेशानी यह है कि इनको वेतन कंपनी की ओर से दिया जाता है। कंपनी के संचालक को भी हिदायत दी गई है कि इनको समय पर वेतन दिया जाए। वहीं इनकी नियोक्ता कंपनी के सुपरवाइजर मनोज से बात की तो उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। पिछले ठेकेदार ने कर्मचारियों का रिकॉर्ड गलत देने की वजह से समस्या हो गई थी जल्द ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा ।