फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis will be given on nomination, cooperation of Panchayats will also be taken.

Mahendragarh-Narnaul News: नामांकन पर दिया जाएगा जोर, पंचायतों का भी लिया जाएगा सहयोग

Fri, 13 Mar 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Emphasis will be given on nomination, cooperation of Panchayats will also be taken.
रेवाड़ी। सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 22 मार्च के बाद व्यापक स्तर पर नामांकन अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक केवल विद्यालयों में बैठकर दाखिलों का इंतजार नहीं करेंगे बल्कि प्रत्येक द्वार पर दस्तक देकर उन बच्चों को ढूंढेंगे जो शिक्षा की मुख्य धारा से बाहर हैं।
विज्ञापन

अभियान के लिए जिले की पंचायतों और स्थानीय पंचायतों का भी पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। वर्तमान में जिले में कुल 638 से अधिक सरकारी विद्यालय संचालित हैं जिनमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के सभी चारों प्रकार के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की टोलियां अभिभावकों को यह समझाएंगी कि सरकारी विद्यालयों में न केवल अनुभवी शिक्षक हैं बल्कि आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मुख्य फोकस उन बच्चों पर है जो पहली बार विद्यालय जाने की आयु के हुए हैं या जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी। वहीं कुछ स्कूलों ने अभियान की शुरूआत भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
निशुल्क वर्दी और भोजन का करेंगे प्रचार

यह महाअभियान जिले के सभी 412 गांवों की चौपालों से लेकर रेवाड़ी शहर, बावल और धारूहेड़ा जैसे प्रमुख नगरों की गलियों तक चलेगा। शिक्षकों को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जहां श्रमिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के परिवार रहते हैं। पंचायतों के माध्यम से गांवों में घर-घर शिक्षक जाएंगे ताकि ग्रामीणों को नामांकन की तिथि और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही, सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क वर्दी, पुस्तकें, दोपहर का भोजन और छात्रवृत्ति योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा।

------------------


शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। इस बार नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। -बिजेंद्र हुड्डा, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article