फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on improving the quality of education and increasing enrollment, officials gave instructions

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा की गुणवत्ता सुधार व नामांकन बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों ने दिए निर्देश

Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving the quality of education and increasing enrollment, officials gave instructions
कनीना। कस्बे में शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को रोचक व प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने कहा कि शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। गणितीय दक्षता, भाषा कौशल और विद्यार्थियों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि छह अप्रैल से जनगणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भाग लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
जीएलएन जिला संयोजक विक्रम यादव ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत निपुण हरियाणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।

खंड संयोजक गुलशन यादव ने उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित परीक्षा की जानकारी देते हुए एफएलएन के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर सत्यपाल, रेनू मेहरा, सतीश कुमार, धर्मवीर, सत्य प्रकाश, शुभकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed