{"_id":"68bdc0d504829ff1c00b0332","slug":"emphasis-on-eradicating-social-evils-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119922-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- कान्हा सिंह पार्क कनीना में बैठक करते डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति के सदस्
कनीना। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति कनीना की रविवार को कान्हा सिंह पार्क में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की जबकि संचालन महासचिव राजेंद्र सिंह कपूरी ने किया।
बैठक में प्रवक्ता सूरत सिंह ने आंबेडकर भवन की चहारदीवारी के निर्माण पर विचार-विमर्श किया। अधिवक्ता दिलीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी यादव से मुलाकात की थी। प्रधान ने समिति को आश्वासन दिया कि प्रस्तावित भूमि पर आंबेडकर भवन की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
समिति ने इस आश्वासन के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन का आभार प्रकट किया। महेश गोमला ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समिति को अग्रिम कदम उठाने पर बल दिया।
विज्ञापन
मौके पर मुख्य सलाहकार मुख्य अध्यापक डिगराम, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह तोंदवाल, भोजावास आंबेडकर समिति के प्रधान विनोद कुमार, पवन कुमार, प्राचार्य रमन शास्त्री, सह सचिव विजयपाल मास्टर, रामेश्वर कनीना, डॉ. राकेश कुमार छितरोली, मास्टर सूबेसिंह, डॉ. भीमराव युवा समिति भड़फ के प्रधान सचिन रंगा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।