{"_id":"691382423bf83e20a10af943","slug":"emerging-technologies-and-innovation-based-education-will-be-promoted-hkv-signed-an-mou-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121591-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उभरती प्रौद्योगिकियों व नवाचार आधारित शिक्षण को मिलेगा बढ़ावा, हकेंवि ने किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उभरती प्रौद्योगिकियों व नवाचार आधारित शिक्षण को मिलेगा बढ़ावा, हकेंवि ने किया एमओयू
Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-76 हकेंवि में समझौता ज्ञापन हस्तांतरित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व हिमा
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ (हकेंवि) ने फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली की स्किल टेक ब्रांड ‘फोकलिट‘ के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।।
इस एमओयू का उद्देश्य उभरती प्रौद्योगिकियों तथा नवाचार-आधारित शिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। इस समझौता ज्ञापन पर हकेवि की ओर से कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार की उपस्थित में कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने तथा फोकलिट की ओर से प्रबंधक हिमांशु शर्मा ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने इस समझौते को उद्योग और अकादमिक जगत के मध्य सहयोग को भविष्य की कार्यशैली के अनुरूप कौशल विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया।
इस समझौते के अंतर्गत फोकलिट और हकेंवि मिलकर उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित हैकाथॉन और विभिन्न प्रतियोगिताओं का डिजाइन एवं आयोजन करेंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में संरचित भागीदारी, आलोचनात्मक समस्या-समाधान क्षमता तथा नवाचार कौशल को प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त, फोकलिट ने एमओयू के अंतर्गत साझा की जाने वाली सभी जानकारी एवं डेटा की गोपनीयता बनाए रखने तथा उनका उपयोग केवल शैक्षणिक एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए करने का भी आश्वासन दिया। यह एमओयू विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. दिव्या के समन्वयन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुयश, डॉ. सूरज तथा डॉ. सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोकलिट सितंबर 2025 से हकेंवि के साथ मिलकर ’सैमसंग इनोवेशन कैम्पस कार्यक्रम’ सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बी.टेक. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 118 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 68 विद्यार्थी पाठ्यक्रम के लिए चयनित किए गए हैं। यह साझेदारी हकेवि द्वारा अकादमिक शिक्षण और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नवाचार, कौशल विकास एवं अनुभवात्मक सीखने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।