फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electronic items are attracting people in the market on Diwali

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर बाजार में लोगों को लुभा रहे इलेक्ट्रॉनिक आइटम

Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electronic items are attracting people in the market on Diwali
फोटो नंबर-23नारनौल के एक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरदारी करते लोग। संवाद
नारनौल। दिवाली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा वैसे ही शहर के बाजारों में हर दुकानदार के पास ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। दिवाली पर्व को लेकर शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर इलेक्ट्रॉनिक सामान में दिए जा रहे कैश बैग व उपहार का फायदा उठाने के लिए विवाह-शादी के लिए भी लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के करीब दस बड़े शोरूम है और सभी पर दिवाली व धनतेरस के लिए सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान पर शोरूम में ग्राहकों को कैश बैग, लक्की ड्रा व प्रत्येक आइटम के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रेताओं ने बताया कि शोरूम में एलईडी, वाशिंग मशीन, एसी, आरओ व फ्रीज आदि की ज्यादा बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में दिवाली को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर है। गत वर्ष दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा था। इस वर्ष भी व्यापार अच्छा होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान पर उपहार व अन्य प्रकार की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहताश अग्रवाल।
दिवाली व धनतेरस को इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री शुरू हो गई है। दिवाली पर चल रहे उपहारों का फायदा लेने के लिए लोगों ने विवाह के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुरू कर दिया है। लोगों की पसंद भी अच्छी कंपनी के सामान बन रहे हैं।
अनीश चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed