फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity workers protested for two hours on demands

बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested for two hours on demands
बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
एचएसईबी वर्कर यूनियन कार्यालय भिवानी के बैनर तले शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महेंद्रगढ़ बिजली निगम कार्यालय में बिजली कर्मियों ने मांगों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन किया। महावीर पहलवान ने बताया कि प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सत्यवान यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय रहते सरकार व निगम प्रबंधन या तो कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें नहीं तो कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
महावीर पहलवान ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैसलेस सुविधा को पूर्ण से लागू किया जाए, कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और समान काम, समान वेतन दिया जाए, कर्मचारियों की फ्री बिजली यूनिट बढ़ाकर 900 यूनिट किया जाए आदि कर्मचारियों की मुख्य मांगें है।
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो 8 से होगा प्रदर्शन
इन सभी मांगों के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन 8 फरवरी को सभी सर्कल कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन, 14 फरवरी को हिसार मुख्यालय पर प्रदर्शन, 17 फरवरी को पंचकूला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन, 22 फरवरी को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल व 23-24 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल व परिस्थितियों के अनुसार केंद्रीय कमेटी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर सब यूनिट प्रधान हनुमान सैनी, लाइनमैन रविंद्र, सब अर्बन सब यूनिट सचिव दीपक कुमार, सिकंदर, श्रीकांत सहित अनेक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed