{"_id":"694196b48fe455fba002f356","slug":"electricity-employees-will-stage-a-sit-in-protest-at-the-unit-level-today-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122493-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज यूनिट स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज यूनिट स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 महेद्रगढ़ में धरना स्थल नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। जिले के महेंद्रगढ़ और सतनाली स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया।
इसकी अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान प्रवीन ने की जबकि मंच संचालन नवीन लखेरा ने किया। कर्मचारियों ने एसडीओ के माध्यम से एसीएस पावर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नोटिस भी दिया। इस मौके पर कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का जमकर विरोध किया।
कर्मचारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन 17 दिसंबर 2025 से यूनिट स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, बुचावास डिवीजन के बिजली कर्मचारी भाग लेंगे। अगर समय रहते निगम मैनेजमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करके इस मुद्दे पर बातचीत के लिए संगठन को नही बुलाता है तो इस विरोध प्रदर्शन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जायेगा और कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
मौके पर यूनिट सचिव अनिल, सब-यूनिट प्रधान शेरसिंह, सचिव दीपक यादव, प्रधान प्रवीन, सचिव नवीन, सचिव दीपक, जितेंद्र जेई, नवीन जेई, संजीव, अजय, राकेश, ओमप्रकाश व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, सतनाली सब डिविजन बिजली निगम परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार प्रधान ने की। मौके पर यूनिट के उपप्रधान राजकुमार, विपिन, विक्रम, अमित, राजकुमार, सतबीर आदि उपस्थित रहे।