फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Corporation is strict, connections of defaulters will be cut

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम सख्त, बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is strict, connections of defaulters will be cut
महेंद्रगढ़। बिजली निगम सरकारी विभागों पर बकाया बिजली बिल को लेकर सख्त हो गया है। निगम ने बिल न भरने पर अब बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र के सरकारी विभागों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद कनेक्शन काटना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका, शिक्षा विभाग, वन विभाग, लघु सचिवालय सहित कई अन्य विभागों पर करीब 90 लाख रुपये बकाया है। शुक्रवार को बिजली निगम ने तीन कनेक्शन काटे थे। बिजली निगम की ओर से इन विभागों को कई बार बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। महेंद्रगढ़ डिविजन बिजली निगम का सबसे बड़ा कर्जदार नगर पालिका है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आने वाले कई सरकारी विभागों की ओर से तीन सालों से बिजली का बिल नहीं जमा कराया जा रहा है। बिजली निगम डिफाल्टर सरकारी विभागों को बिल न भरने पर कई बार चेता चुका है, लेकिन बिल भरने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। जिन विभागों के ज्यादा बिजली बिल है उनका कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। जेई वेदप्रकाश ने बताया कि इसके लिए एक टीम बनाई गई है। इसमें चार सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन सरकारी विभागों जो डिफाल्टर की श्रेणी में आते हैं वे अपने बिल अदा करे अन्यथा कनेक्शन काटा जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बुडीन ग्राम पंचायत पर 33 लाख का बिल बकाया
सब अर्बन जेई जितेंद्र ने बताया कि सब अर्बन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के 50 हजार से अधिक बिल हैं। इनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली निगम की तरफ से चार टीमें लगाई गई हैं। निगम की ओर से बुडीन ग्राम पंचायत पर करीब 33 लाख का बिल होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। इनमें ग्राम पंचायत पायगा 1867469 रुपये, ग्राम पंचायत खातोद 3424853 रुपये, भारत टेलीकाॅम लिमिटेड निंबी 766416 रुपये सहित डिफाल्टरों के ग्रामीण के बिल काटे जा रहे हैं। सब अर्बन में ग्राम पंचायत, निजी कंपनियों व ग्रामीणों के 16732595 रुपये बकाया है।

----------------
बकाये बिजली बिल पर एक नजर
महाविद्यालय 217988
मोहल्ला खटीकान स्ट्रीट लाइट 2371652
पुराना महाविद्यालय गेट 2361203
ओवर ब्रिज 1628806
वन विभाग विश्राम गृह 84195
मार्केट विभाग अनाज मंडी व सब्जी मंडी 300177
लघु सचिवालय 1789044
------------
वर्जन
बिजली निगम की ओर से सरकारी विभाग, ग्राम पंचायत, निजी कंपनियों और ग्रामीणों की सूची तैयार की गई है। निगम की ओर से 50 हजार से ज्यादा बिल वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सरकारी विभागों को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद कनेक्शन काटने शुरू कर दिया जाएगा।
--- वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed