फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity corporation cut connection of nap, people suffer

बिजली निगम ने नप का काटा कनेक्शन, लोगों को हुई परेशानी

Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation cut connection of nap, people suffer
नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काटने पर काम के लिए खड़ा युवक और सूने पड़े काउंटर। - फोटो : Narnol
दो करोड़ रुपये बकाया बिजली का भुगतान नहीं करने पर बिजली निगम ने वीरवार को नगर परिषद नारनौल का कनेक्शन काट दिया। इससे नप में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स व रिहायसी प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को बिना कार्य के लौटना पड़ा। निगम ने दोपहर करीब 12 बजे कनेक्शन काट दिया। मामला अधिकारियों के पास पहुंचा और शाम करीब चार बजे के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ा गया।
विज्ञापन

बता दें कि नप नारनौल ने कई महीने से बिजली का बिल नहीं भरा है और करीब दो करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसे लेकर बिजली निगम ने नप से बकाये बिल का भुगतान करने को कहा था। इस पर दोनों में बिल एडजेंसमेंट की बात हुई थी। इस पर नप का कहना है कि उसका बिजली निगम पर हाउस टैक्स का सवा करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ ही एमटैक्स भी बनता है। इस पर बिजली निगम एमटैक्स (म्यूनिशिपल टैक्स) की बात से सहमत नहीं हुआ। ऐसे में बिजली के बिल के भुगतान पर कोई एक राय नहीं बन सकी। डीएचबीवीएन का कहना है कि एमटैक्स को लेकर बिल सेटलमेंट हो जाए। लेकिन, नप के अधिकारी नहीं माने। वीरवार को बिजली निगम के एसडीओ, जेई समेत अन्य नप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने नप का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद नप के सभी कंप्यूटर बंद हो गए और आफिसों में अंधेरा गया। इसके बाद नप के सीएफसी पर काम को लेकर आने वालों को लौटना पड़ा। इससे लोगों को असुविधा हुई। नप की चेयरपर्सन भारती सैनी, कार्यकारी अभियंता हेमंत समेत सभी जेई केबिनों में बैठे रहे। इसके मामला मामला डीसी व एडीसी के संज्ञान में लाया गया। एडीसी ने बिजली निगम के एसई से बात की। इसके बाद चार बजे के बाद दोबारा से नप का कनेक्शन जुड़ा। दूसरी ओर प्रापॅर्टी टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र व रिहायसी प्रमाण समेत अन्य कार्यों के लिए इंतजार करते रहे। काफी देर बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जेनसेट का इंतजाम न होने से नप के कंप्यूटर बंद रहे।
विज्ञापन

एमटैक्स पर नहीं बनी बात
जानकारी के अनुसार बिजली निगम व नप का एक दूसरे पर बिल बकाया है। इसमें एमटैक्स बिजली निगम को देना होता है। इसे लेकर दोनों विभाग में मतभेद है। नप इसे वसूल करना चाहता है। जबकि, निगम का कहना है कि इसके लेकर उनके यहां कागजी कार्रवाई अलग है। ऐसे में एमटैक्स को अलग रखा जाए। इस पर नप का एक अधिकारी सहमत नहीं और बात यहां तक पहुंची। नप का विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों पर करीब 12 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप का बिजली निगम पर हाउस टैक्स का करीब सवा करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ ही एमटैक्स भी नप को लेना है। बिजली निगम को पैसे एडजेंस्ट करने को कहा गया था। इसके बाद भी कनेक्शन काट दिया गया। सोमवार तक बिजली का बिल भर दिया जाएगा।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन नप नारनौल
बिजली निगम का नप पर दो करोड़, चार लाख रुपये बकाया है। इसे लेकर नप का कनेक्शन काटा गया था। बाद में कनेक्शन जोड़ दिया गया।
-विशाल राजपूत, एसडीओ, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed