फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Corporation caught 452 electricity thieves fined 75 lakhs in two months

बिजली निगम ने दो महीने में पकड़े 452 बिजली चोर 75 लाख का लगाया जुर्माना

Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation caught 452 electricity thieves fined 75 lakhs in two months
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पिछले दो महीने में 452 बिजली चोरों को पकड़ा है। जिन पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दिसंबर महीने में 281 तथा जनवरी माह में 171 बिजली चोर पकड़े गए। बिजली निगम ने जुर्माना अदा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लाइन लोस कम करने के लिए बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। जिसमें निगम की विशेष टीम रोजाना छापेमारी कर रही है। अलग-अलग समय पर बिजली मीटर चेक किए जाते हैं। अधिक लाइन लोस वाले एरिया में सबसे अधिक छापेमारी की जा रही है। बिजली निगम ने उपमंडल स्तर पर अलग-अलग जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में टीम गठित की हैं। यह टीम देर रात या सुबह सूर्योदय के समय छापेमारी कर रही हैं। कई जगह दोपहर के समय भी चोरी पकड़ी गई है। बिजली निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात रहता है।
विज्ञापन

दिसंबर महीने में बिजली निगम की टीमों ने 353 मकानों को चेक किया। जिसमें 281 घरों में बिजली चोरी पाई गई। जिसमें 278 घेरलू, कॉमर्शियल बिजली चोरी मिली। तीन ट्यूबवेल पर बिजली चोरी का केस बनाया गया। इन उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने 45 लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी वाले उपभोक्ताओं ने 38 लाख रुपये का जुर्माना अदा कर दिया है। जनवरी महीने में बिजली निगम की टीमों ने 197 घरों में चेकिंग की।जिसमें 171 घरों में बिजली चोरी के केस मिले। इन उपभोक्ताओं पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें अब तक 99 उपभोक्ता जुर्माना अदा कर चुके हैं। बिजली निगम ने जुर्माना न देने वाले 48 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। बिजली निगम जनवरी माह के जुर्माने में 13 लाख रुपये की रिकवरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हम लाइन लोस को कम करने के लिए यह अभियान जारी रखेंगे। पहली बार बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर जुर्माना देकर छूट सकता है। अगर कोई उपभोक्ता दूसरी बार बिजली चोरी करता मिला तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते हैं।
बुधराम पंवार, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएनएल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed