फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity consumers to protest against privatization and smart meters on 15th

Mahendragarh-Narnaul News: निजीकरण व स्मार्ट मीटर के विरोध में 15 को प्रदर्शन करेंगे बिजली उपभोक्ता

Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers to protest against privatization and smart meters on 15th
नारनौल। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा (ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन संबद्ध) ने बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल के परिसर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली संबंधी मांगों को उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बिजली संशोधन विधेयक-2025 वापस लेने, उपभोक्ताओं से ली गई अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि लौटाने और किसानों को नए कृषि व शिफ्टिंग कनेक्शन जल्द देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली बिलों की त्रुटियां दूर करने, रिक्त पद भरने, ढीले तारों को ठीक करने और ट्रांसफार्मरों पर सुरक्षा स्विच लगाने की मांग भी उठाई जाएगी।
मंच के राज्य सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने गुरुग्राम और नूंह के बिजली वितरण क्षेत्र के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए लाइसेंस आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि इससे बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि निजी कंपनियों के आने से बिजली महंगी हो सकती है और कर्मचारियों की नौकरियों पर भी संकट खड़ा हो सकता है। मंच ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग से इस आवेदन को खारिज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed