फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity based work disrupted in sub-tehsil due to power connection cut

बिजली कनेक्शन कटने से उपतहसील में बिजली आधारित काम बाधित

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity based work disrupted in sub-tehsil due to power connection cut
बिजली का बिल जमा नहीं करने के कारण निगम ने सतनाली उप तहसील का बिजली कनेक्शन काट दिया। निगम के एसडीओ जयगोपाल देशवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का बिजली निगम द्वारा अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिल अदा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभियान के तहत उप तहसील कार्यालय सतनाली का भी दो लाख रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन बंद कर दिया गया है। अभियान के तहत लगभग दो सप्ताह में निगम द्वारा 500 के करीब बिजली के कनेक्शन काटे गए है जिनमें रिकवरी होने के उपरांत अनेक कनेक्शन जोड़े भी गए है। वहीं दूसरी ओर बिजली कनेक्शन कटने से उप तहसील में बिजली आधारित काम बाधित रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed