{"_id":"576d73e84f1c1bb40cb48bb9","slug":"electric-staff-strike-officers-meeting-altimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल से प्रशासन अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में बिजली निगम के कर्मचारियों की 29 और 30 जून को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर हरियाणा के गृह सचिव और डीजीपी ने शुक्रवार को सभी उपायुक्तों से कांफ्रेंस के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त संजीव वर्मा ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कर्मचारी कानून की अवहेलना न करें। उन्होंने बताया कि एस्मा लगा दिया गया है। इसलिए कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहना होगा। किसी भी प्रकार की कानूनी व्यवस्था के बिगड़ने की सूरत में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीसी ने कहा कि जिले में इस हड़ताल से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के सभी सरपंचों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने फीडर व ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए खुद भी आगे आएं। अगर कोई कर्मचारी बिजली में फाल्ट करने की कोशिश करता है तो उसे रोकें और पुलिस को सूचित करें। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अपनी पेट्रोलिंग लगातार जारी रखे और जो कर्मचारी कानून हाथ में ले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कर्मचारियों से बातचीत करें और उन्हें समझाएं कि उनकी जायज मांगों को सरकार जरूरी पूरी करेगी। डीसी ने बिजली निगम के एसई नवीन वर्मा को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी सूरत में जिले में बिजली सप्लाई बाधित न हो। एस्मा के खिलाफ कोई भी कर्मचारी नहीं जा सकता। इस बात की जानकारी कर्मचारियों को दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री व बिजली निगम के एसई नवीन वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।