फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electric current hanging in the car, one dead

लटकते बिजली के तारों से गाड़ी में आया करंट, एक की मौत

Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Electric current hanging in the car, one dead
गांव मेघोत बींजा में रविवार को रास्ते में लटकते बिजली के तारों से टाटा 407 गाड़ी में करंट आ गया। इस हादसे में एक एनजीओ कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। घटना शाम करीब सवा तीन बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल पर लटकते बिजली के तारों का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नारनौल भिजवाया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एनजीओ की ओर मेघोत बींजा गांव में सफाई अभियान चलाया हुआ था। रविवार को एनजीओ के चार कर्मचारी टाटा 407 में साइन बोर्ड रखकर गांव में लगाने जा रहे थे। रास्ते में हाई वोल्टेज लाइन के तार नीचे लटके होने से साइन बोर्ड बिजली के तारों में उलझ गया। इससे टाटा गाड़ी में करंट दौड़ गया। साइन बोर्ड को बिजली के तारों में उलझा देख कर्मचारी भी गाड़ी से नीचे उतर आए, लेकिन इसी दौरान एक कर्मचारी शेर सिंह का हाथ टाटा गाड़ी को छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इस पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कर्मचारियों के मदद की गुहार पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नांगल चौधरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बिजली लाइन का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सिविल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि लटकते बिजली के तारों के बारे में वे कई बार निगम कर्मचारियों को सूचित कर चुके हैं, लेकिन निगम तारों को दुरुस्त करवाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed