फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elections for the Deputy Chief of Ateli and Kanina Nagar Palika postponed

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली और कनीना नगर पालिका के उपप्रधान के चुनाव स्थगित

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Elections for the Deputy Chief of Ateli and Kanina Nagar Palika postponed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी अटेली। नगर पालिका कनीना और अटेली के उप प्रधान पद के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया हैं। यह जानकारी कनीना एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह व नारनौल एसडीएम रमित यादव ने दी।
अटेली क़स्बा 12 वार्डों में बंटा हुआ है। इसके लिए गत 2 मार्च को मतदान हुआ था। 12 मार्च को नपा कार्यालय में मतगणना हुई, जिसमें संजय गोयल चेयरमैन के पद पर मनोनीत हुए। सरकार व प्रशासन की ओर से 18 अप्रैल को वाइस चेयरमैन का चुनाव निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण चुनाव की प्रक्रिया अधूरी रह गई। बताया जा रहा है कि प्रत्येक पार्षद वाइस चेयरमैन के पद पाने की कतार में खड़ा है, जो अपने अपने तरीके से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि राजनैतिक के इस खेल में दो गुट अलग-अलग समय स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव से संपर्क कर मुलाकात कर चुके हैं। पार्षदों का खेमा मैदान में बेशक अलग अलग दिखाई दे रहा हो, लेकिन सभी मंत्री आरती सिंह राव से जुड़े होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन




वर्जन:
सभी 12 पार्षद एकजुट है, कोई भी गुटबाजी नहीं है। मंत्री आरती सिंह राव जिस पार्षद को आशीर्वाद देंगी उसी को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन मनाया जाएगा।- संजय गोयल, चेयरमैन नपा अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
18 अप्रैल को वाइस चेयरमैन का चुनाव निर्धारित किया गया था। इसकी प्रकिया सुबह 10 बजे चालू होनी थी लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया, जो आगामी तिथि तक स्थगित है। सरकार व प्रशासन की ओर से जब चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी तो सभी को अवगत कराया जाएगा। -अनिल कुमार, नपा सचिव मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed