{"_id":"64022a05b88f206f6d0fcc54","slug":"elderly-woman-dies-due-to-collision-with-hydra-machine-narnol-news-c-17-1-83510-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाइड्रा मशीन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाइड्रा मशीन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
Fri, 03 Mar 2023 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली में हाइड्रा मशीन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग गया। मृतका के पौत्र ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नांगल अटेली निवासी भूपेश कुमार ने बताया कि उसकी 68 वर्षीय दादी जडावली देवी व दादा गत दिवस नारनौल के नागरिक अस्पताल में गए थे। वहां से इलाज कराने के बाद शाम को अटेली से पैदल अपने गांव आ रहे थे। उसका दादा लिफ्ट लेकर घर आ गया और उसे बस स्टैंड से उसकी दादी को लेकर आने के लिए कहा। जब वह बाइक पर अपनी दादी को लेने जा रहा था तो हाइड्रा मशीन चालक ने उसकी दादी को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।