{"_id":"650756d5025f33822a072d14","slug":"elderly-man-dies-two-injured-in-collision-between-two-bikes-narnol-news-c-199-1-sroh1006-5706-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ गांव के पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्र्ज कर लिया है।
ढाठरथ गांव निवासी राममेहर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह कुलदीप और प्रेम को बाइक पर बैठाकर गांव पाई में बीमारी का झाड़ा लगवाने के लिए चले थे। वह गांव के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर जैसे ही बाहर निकले तो अलेवा की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर दंपती और एक बच्चा था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सांैप दिया है और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।