{"_id":"5873d7854f1c1ba16bba8241","slug":"eight-years-100-guj-plot-alot","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 वर्ष बाद भी नहीं मिले 100-100 गज के प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 वर्ष बाद भी नहीं मिले 100-100 गज के प्लाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहलंग के ग्रामीणों को रजिस्ट्री होने के 8 वर्ष बाद भी 100-100 गज के प्लाट नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को कब्जा नहीं मिलने के चलते प्लाट मिलने की आस खत्म होती जा रही है। इसी कड़ी में कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग में वर्ष 2008 में 103 प्लाटों की रजिस्ट्री हुई थी । रजिस्ट्री होने के बावजूद आज तक उनके मालिकों को कब्जा नहीं दिया गया है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान गरीब एवं बीपीएल परिवार के लोग उक्त प्लाटों पर कब्जा पाने के लिए कभी पंचायत तो कभी बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आज सोमवार को सेहलंग के ग्रामीणों ने 100-100 गज के प्लाटों पर कब्जा पाने के लिए सीएम विडों पर शिकायत दी है। दी गई शिकायत में ग्रामीणों बिरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, कपिल कुमार, दलीप सिंह, योगेंद्र शर्मा, जगनलाल, बीरसिंह, जयभगवान, कृष्ण कुमार, बीरसिंह, रामचंद्र, रामलखन, भानाराम, भोलूराम, रतनलाल, सत्यवीर सिंह, सुखीराम, सतपाल, रतन, प्रकाश ने बताया कि गांव के 103 पात्र परिवारों के प्लाटों की रजिस्ट्री वित्त वर्ष 2008-09 में करवाई गई थी। रजिस्ट्री होने के बाद आज तक उन्हें प्लाटों पर कबजा नहीं दिया गया है। योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पात्र परिवारों को प्लाटों पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन