फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eight primary, 80 sub-primary health centers to be converted into wellness centers

आठ प्राथमिक, 80 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तब्दील होंगे वेलनेस सेंटर के रूप में

Wed, 09 Dec 2020 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Eight primary, 80 sub-primary health centers to be converted into wellness centers
जिले में आठ प्राथमिक स्वास्थ्य और 80 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसके बाद यहां हर तरह की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इसमें डिलिवरी, नवजात बच्चों का इलाज, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, आंख, नाक, कान व गले से संबंधित बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इन केंद्रों के भवन को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा। उपकरण, स्टाफ, पानी व साफ-सफाई की सुविधा यहां बढ़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्राथमिक और उप प्राथमिक सेंटरों को वेलनेस सेंटर के रुप में तब्दील करना है। इसके लिए सरकार ने पीएचसी और सब पीएचसी के भवनों को बेहतर कराने की योजना है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को ऐसे भवनों का एस्टीमेट बनाकर देने को कहा है। जिससे इन कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी को पैसे जारी किए जा सके। स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले में पीएसची और सब सेंटरों को वेलनेस सेंटर के रुप में विकसित करने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये जारी किया हुआ है। इन पैसों को वेनलेस सेंटरों पर खर्च किया जाना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य इन उप स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न रूप में विकसित करना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। (ब्यूूरो)
विज्ञापन

इन सेंटरों को बेहतर करना है:
इसमें बहला कलां, सिरोही बहाली, अंतरी, बायल, पाली, मारला बास, धानुंदा व बामनवास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 80 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची मिली है। इनका स्टीमेट बनाया जा रहा है। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
गजेंद्र कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नारनौल
जिले में आठ प्राथमिक और 80 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रुप में विकसित करने की योजना है। पहले इन केंद्रों भवनों को ठीक कराया जा रहा है। इसके बाद यहां पर अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएगा। यहां पर डॉक्टर समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed