फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eight new corona infected, 16 patients recovered

आठ नए कोरोना संक्रमित मिले,16 मरीज हुए ठीक

Thu, 23 Jul 2020 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona infected, 16 patients recovered
लोगों के सैंपल लेती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
जिले में वीरवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 680 हो गई है। वहीं 16 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 395 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 284 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों की जानकारी डॉक्टरों ने ली है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की गई है। वीरवार को पांच मोबाइल टीमों ने 215 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 23 जुलाई तक 79717 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46651 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 12539 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 486 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

निजी कंपनी का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के गांव अलिपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला हैं। जिसके बाद मेडिकल टीम ने संक्रमित को होम आइसोलेट किया है। संक्रमित के घर समेत आसपास के एरिया को सैनिटाइजर कर कंटेनमेंट जोन बनाया है। साथ ही संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में रहे 11 लोगों के सैंपल लिए हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्ति बावल निजी कंपनी मेें काम करता था। राजस्थान में अपनी बहन के पास रहता था, जो कि 20 जुलाई को गांव अलीपुर में आया था। सरपंच देशपाल ने सैंपल देने के लिए कहा था। 21 जुलाई को सैंपल दिया था। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल टीम ने राजस्थान के एरिया की मेडिकल टीम को भी सूचित कर दिया है। गांव के संपर्क में आए 11 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। नांगल चौधरी सीएचसी में 40 सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को नांगल चौधरी में पांच दिन पहले मिले पॉजिटिव दुकानदार के अन्य तीन और परिजन व गांव कालबा में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कालबा में मिले पॉजिटिव को होम आईसोलेट किया हैं। नांगल चौधरी में मिले पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल पटीकरा रेफर किया गया था। नांगल चौधरी और कालबा से 14 सैंपल लिए गए थे। मेडिकल टीम में डॉ. अभिषेक सिघांनिया, एलटी धर्मवीर यादव, योगेश शर्मा व रविप्रकाश शामिल रहे। एसएमओ डॉ. अरूण कालरा ने बताया कि होम आईसोलेट किए गए संक्रमित को घर पर ही ईलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

कटकई की ढ़ाणी में लिए स्क्रीनिंग और सैंपल
मंडी अटेली। कटकई की ढाणी में कोरोना पॉजिटिव केस आने पर वीरवार को संक्रमित के संपर्क में आने वाले के अलावा गांव में थर्मल स्कींनिग की। संपर्क में आने वाले 11 लोगों के अटेली में सैंपल लिए है। हेल्थ इंस्पेक्टर पंकज कुमार व एमपीएचडब्ल्यू विकेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने थर्मल स्क्रींनिग कर जांच की।
संक्रमित की सूची: सैदअलीपुर-1,तलोट -1, निहालवास -1,नावा-1, नांगल माला-1,फैजाबाद-1,जासावास-1,महेंद्रगढ़ - 1।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed