फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eight copycats caught on the very first day in the 12th examination

12वीं की परीक्षा में पहले ही दिन पकड़े गए आठ नकलची

Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight copycats caught on the very first day in the 12th examination
नोटिस बोर्ड पर अपने रोल नंबर देखते विद्यार्थी । संवाद - फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा ली। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने विभिन्न केंद्रों पर जाकर आठ नकलचियों को पकड़ा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर बुधवार से जिले में 52 केंद्रों पर 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ली गई परीक्षा के लिए नियुक्त अधिकारी बहादुर सिंह के अनुसार जिले में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने नकल करते हुए आठ विद्यार्थियों को पकड़ा। इसके अलावा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं आई। वहीं प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई थी, मगर परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड व जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, उड़नदस्ता की टीम, शिक्षा विभाग की टीम सहित प्रशासन की टीमों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पुलिस मुस्तैद रहने से केंद्र पर असामाजिक तत्वों का अधिक जमावड़ा नहीं रहा। जिससे विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी परीक्षा दी। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा ली गई, जोकि अधिक मुश्किल नहीं था। मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। -कमल सिंह, छात्र।
पढ़ाई के साथ दूसरा काम करने की वजह से मैं ओपन बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। हिंदी विषय का पेपर अधिक मुश्किल नहीं था। मगर इस बार बोर्ड द्वारा परीक्षा समय सही नहीं रखा गया है, क्योंकि 12 बजे ही भीषण गर्मी हो जाती है। इसलिए बोर्ड को सुबह नौ बजे या शाम तीन के सत्र में परीक्षा का समय रखना चाहिए था। शुभम, छात्र।

जिले में पहले दिन बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। शिक्षा बोर्ड की उड़नदस्ता टीमों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से कुल 8 विद्यार्थियों के नकल के मामले बनाए। बहादुर सिंह, हरियाणा शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र अधिकारी।

परीक्षा केंद्र पर बैठा परीक्षा केंद्र का चीफ कट्रोलर । संवाद

परीक्षा केंद्र पर बैठा परीक्षा केंद्र का चीफ कट्रोलर । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed