फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   effigy burning in Shobha Sagar pond and grain market today

शहर में आज 65 व 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
effigy burning in Shobha Sagar pond and grain market today
रावण दहन के लिए तैयार किये गये रावण के पुतले। - फोटो : Narnol
नारनौल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में दो स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। शहर में दो संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। जोकि श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा तथा आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिक क्लब के मंच पर आयोजित की जा रही है। इस बार आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिक क्लब द्वारा शोभासागर तालाब पर 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी प्रकार श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट द्वारा जलमहल के पास नई अनाज मंडी में 65 फुट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। पुतले राजस्थान के कारीगरों द्वारा किए गए हैं।
विज्ञापन

ड्रामेटिक क्लब के विजय जुलूस के संरक्षक अधिवक्ता किशन चौधरी ने बताया कि इस बार शोभासागर 51 फुट ऊंचे कोरोना रूपी रावण का पुतला जलाया जाएगा। विजय जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के मुख्यातिथि रहेंगे। क्लब के प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि विजय जुलूस में राजा राम व उनकी सेना सहित अन्य कलाकार शामिल होंगे। जुलूस शाम 4 बजे पुल बाजार से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल शोभासागर तालाब पर पहुंचेगा। इसी प्रकार धार्मिक रामलीला ट्रस्ट द्वारा विजय जुलूस सनातन धर्म सभा पुल बाजार से शुरू होकर सूर्यनारायण मंदिर से होता बजाजा बाजार, मेहता चौक से होता हुआ जलमहल के पास नई अनाज मंडी पहुंचेगा। यहां रामलीला मंचन होगा। इसमें राम रावण का वध करेंगे। इसके साथ रावण पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed