{"_id":"67bf5b173071d6c7000da8c5","slug":"effect-of-removal-of-encroachment-campaign-is-not-visible-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115475-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नहीं दिख रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नहीं दिख रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर
Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- बालाजी चौक पर सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका की ओर से एक सप्ताह से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान असर मुख्य बाजारों में दिखाई नहीं दे रहा है। अभियान का महज रेलवे रोड पर असर दिखाई ले रहा है लेकिन अन्य स्थानों पर हालात जस के तस बने हुए हैं। कर्मचारियों की ओर से दुकानदारों को सामान हटाने की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान नगर पालिका की ओर से आईटीआई रोड, बालाजी चौक, शाॅपिंग कॉप्लेक्स, सब्जी मंडी रोड पर एक सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। दुकानदार भी नपा का सहयोग करने में गंभीर नहीं हैं। टीम जाते ही वापस सामान उसी स्थान पर लगा लिया जाता है। नगरपालिका कर्मचारी खानापूर्ति करके चले जाते हैं।
नगरपालिका की ओर से शहर के मुख्य बाजारों में किए गए पक्के निर्माण के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पक्के निर्माण को हटाने के लिए कार्रवाई नहीं होने से हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। शहर के मुख्य मार्ग पर भी स्थानीय दुकानदारों की ओर से बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया हुआ है जिसके चलते आए दिन शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।