फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   education,education inquari,addmission,iti

आईटीआई की तीसरी लिस्ट में 36 छात्रों ने कराया दाखिला

Thu, 08 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
education,education inquari,addmission,iti
फोटो संख्या:58- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में एडमिशन करवाते हुए विद्यार्थी - फोटो : Narnol
आईटीआई में तीसरी लिस्ट 36 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। आईटीआई में कुल 655 सीटों के लिए दाखिला की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें पहली लिस्ट में 142 दूसरी लिस्ट में 77 दाखिले हुए थे। अब तक कुल 50 प्रतिशत भी नहीं भरी जा सकी हैं। अब तक कुल 255 सीट भर चुकी हैं। तीसरी लिस्ट में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

आईटीआई प्राचार्य सुरेंद्र कौशिक, कार्यवाहक प्राचार्य कैलाश गुप्ता, वर्ग अनुदेशक राकेश सैनी ने बताया कि आईटीआई में तीसरी लिस्ट के अनुसार दाखिले किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में शामिल आवेदक 9 अगस्त तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद चौथी लिस्ट के दाखिले होंगे। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुला हुआ है। जिसमें 11 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 13 व 14 अगस्त को 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग कर दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त को 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई में कुल 655 सीट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें अब तक 255 सीट ही भर सकी हैं। तीसरी लिस्ट में अब तक 36 दाखिले हो चुके हैं। सबसे अधिक दाखिले इलेक्ट्रिशियन की ट्रेड में हुए हैं। जिसमें 32 में से 29 सीट भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed