{"_id":"669aac391246b29b90005c02","slug":"eds-action-lasted-for-15-hours-at-two-locations-of-congress-mla-rao-dan-singh-documents-taken-along-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110871-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह के दो ठिकानों पर 15 घंटे चली ईडी की कार्रवाई, दस्तावेज ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह के दो ठिकानों पर 15 घंटे चली ईडी की कार्रवाई, दस्तावेज ले गई साथ
Fri, 19 Jul 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह के शहर में स्थित आवास से बाहर आती ईडी की टीम। स
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से कांग्रेस पार्टी के विधायक राव दान सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की 15 घंटे रेड चली। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मची हुई है। राव दान सिंह के शंकर कॉलोनी स्थित महेंद्रगढ़ व महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड स्थित सिगड़ी फार्म हाउस के साथ बड़े भाई राव रामकुमार के घर पर जांच की। कार्रवाई पूरी करके टीम देर रात रवाना हुई। वहीं यादव सभा महेंद्रगढ़ की ओर से यादव सभा में शुक्रवार को सर्व समाज की बैठक बुलाने का आह्वान किया गया था, लेकिन नारनौल से विधायक व पूर्व मंत्री रहे ओमप्रकाश यादव के इकलौते पुत्र के आकस्मिक निधन के चलते इस बैठक को स्थगित कर दिया गया। हालांकि टीम की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार 1392 करोड़ रुपये के बैंक से किए गए वित्तीय लेनदेन के मामले में परिवर्तन निदेशालय ने रेड की थी।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम वीरवार सुबह लगभग पांच बजे ही शहर में पहुंच गई थी। हालांकि ठीक सात बजे विधायक के सिगड़ी फार्म हाउस व शंकर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। शहरी आवास पर टीम के अधिकारियों की ओर से राव दान सिंह के बड़े भाई राव रामकुमार से रिकार्ड खंगाला साथ ही उनके भतीजे दीपक व उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि टीम के पास विधायक राव दान सिंह, उनकी पत्नी संध्या राव, बेटे अक्षत राव व बेटी अनुश्री से पूछताछ की जानी थी, लेकिन शहर के आवास पर बड़ा भाई व भतीजा तथा भतीजे की पत्नी ही मिले।
दोनों ठिकानों पर 6 गाड़ियों से करीब 15 अधिकारी पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। टीम जैसे ही सुबह सात बजे मकान में पहुंची तो राव दान सिंह के परिवार के सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। यह कार्रवाई देर रात तक चली। यह दोनों टीमें रात करीब 10 बजे यहां से विधायक व उसके परिवार से बैंक, नकदी, आभूषण व प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज व जानकारी लेकर गई है साथ ही टीम द्वारा घर में रखे दस्तावेजों की जांच की और बैंक खातों की डिटेल्स के साथ प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज मांगे। टीम ने विस्तार से जांच पड़ताल की और प्रिंटर मंगवा कर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी की और उन्हें अपने साथ ले गई, लेकिन अभी तक कोई भी वित्तीय राशि बरामदगी की बात सामने नहीं आई है साथ ही ईडी की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं। इस घटना के बाद महेंद्रगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ईडी की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ऑन रिकाॅर्ड 18 करोड़ रुपये दिखाई है सालाना आय
हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी आय करीब 18 करोड़ रुपये दिखाई थी। वहीं इनमें से 39 लाख रुपये की देनदारी दर्शाई थी। वर्ष 2018-19 में आईटीआर में कुल 25 लाख रुपये की राशि दर्शाई थी जबकि 2023 में यह राशि 24.42 लाख रुपये हो गई। वहीं उनकी पत्नी संध्या राव की कुल आय 2.51 करोड़ रुपये दिखाई है। वहीं 4.75 करोड़ रुपये की कृषि भूमि भी ऑन रिकार्ड दिखाई है। पत्नी संध्या राव के नाम 4 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है।