{"_id":"690659f2246711d37d0f5a67","slug":"dust-on-the-roads-increases-peoples-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121348-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर धूल गुबार से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर धूल गुबार से बढ़ी लोगों की परेशानी
Sun, 02 Nov 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- ऑटो मार्केट के नजदीक सड़क पर पड़ी मिट्टी---संवाद
- फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदूषण से एक तरफ जहां आबोहवा खराब होने से एक्यूआई बढ़ रहा है वहीं, शहर के मुख्य बाजारों की सड़कों के किनारे जमी रेतीली मिट्टी से धूल गुबार उठने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं दुकानों के अंदर धूल जाने से सामान खराब हो रहा । व्यापारियों और आम लोगों ने नगर प्रशासन से पानी का छिड़काव करने की मांग की है।
वाहनों के आने जाने पर धूल उड़ती है जिससे लोगों को सांस लेने में परेेशानी होती है। खासतौर से सांस के रोगियों और नेत्ररोगियों को अधिक परेशानी होती है। दिन में हजारों वाहन शहर में आवागमन करते हैं।
शहर के मुख्य आठ मार्गों पर शहर और प्रमुख बाजार स्थित है। बाजारों में 10 हजार से अधिक दुकानें व 100 से अधिक बड़े शोरूम हैं। दुकानदार राजेंद्र, राजबीर, वीरसिंह, रोहताश तिवाड़ी, विपिन, सोनू व प्रदीप ने बताया कि सड़कों पर दिनभर उड़ने वाली धूल से परेशानी होती है।
विज्ञापन
शहर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148बी, आईटीआई रोड, ब्रह्मचारी रोड, रेलवे रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, डुलाना रोड, 11 हट्टा बाजार सहित शहर की छोटी सड़कों पर भी धूल व मिट्टी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। नगरपालिका की ओर से सड़क के किनारे से न तो मिट्टी हटवाने का प्रयास किया गया और न ही पानी का छिड़काव किया जाता है।
नगर पालिका नहीं कराती पानी का छिड़काव
शहर के लोगों का कहना है कि धूल उड़ने की समस्या से निजात के लिए कोई इंतजाम करने की मांग की जा चुकी है लेकिन नगरपालिका की ओर से कभी पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता है। विशेषकर गर्मी के मौसम में यह परेशानी ओर अधिक बढ़ जाती है। धूल उड़ने से शहर की हवा खराब हो रही है।
--
वर्जन
शहर की मुख्य सड़कों के किनारे से मिट्टी हटवाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। यह बड़ी समस्या है। जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की ठोस योजना बनाई जाएगी।-रमेश कुमार, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।