{"_id":"685444f86080a1e4670ed37c","slug":"dussehri-mango-is-being-sold-at-rs-100-per-125-kg-in-retail-narnol-news-c-17-roh1026-675034-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फुटकर में दशहरी आम बिक रहा 100 रुपये का सवा किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फुटकर में दशहरी आम बिक रहा 100 रुपये का सवा किलो
Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20रामानंद। फ्रूट थोक व्यापारी
नारनौल। क्षेत्र में जैसे ही थोड़ी सी बारिश के बाद मौसम में बदलाव होता है वैसे ही दशहरी आम की मांग भी बढ़ जाती है। शहर में चार तरह के आम आ रहे हैं। इनमें सफेदा, तोतापुर, लंगड़ा व दशहरी है।
इनमें सफेदा, तोतापुर और लंगड़ा पहले से ही बाजार में आ रहे थे। ये आम सौ रुपये किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहे, जबकि मंडी के अंदर इनका थोक रेट 50 रुपये किलो है। अब थोड़ी सी बारिश होने के बाद इन दिनों बाकी आम की अपेक्षा दशहरी आम ज्यादा बिक रहे हैं। शहर में हर सब्जी व फ्रूट वाले के पास जहां दशहरी आम बिक्री के लिए रखे दिखाई देते हैं।
वहीं शहर के विभिन्न बाजारों में दशहरी आम जमकर कर बिक रहे हैं। बाजार व आजाद चौक सब्जी मंडी में दशहरी आम 100 रुपये का सवा किलो बेचा जा रहा है। नांगल चौधरी रोड स्थित थोक मंडी में भाव 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब है। आम विक्रेताओं का कहना है कि मंडी से बाजार के अंदर भाव में फर्क आने के कई कारण है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें मंडी से बाजार में आने तक का किराया, माल उतारने व चढ़ाने के पैसों सहित बंद माल में बहुत सा खराब भी निकल जाता है। क्योंकि मंडी में सामान छांट कर नहीं दिया जाता है और उनके पास एक-एक आम छांटकर बिकता है। नारनौल की मंडी में आम दिल्ली व लखनऊ से आ रहा हैं।
बाक्स-
नारनौल की मंडी में आम दिल्ली और लखनऊ से आता है। मंडी के अंदर आम थोक में 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। इन दिनों वैसे तो सभी आम आ रहे, लेकिन दशहरी आम की मांग ज्यादा बढ़ रही है।-रामानंद, थोक व्यापारी
बाक्स-
दशहरी आम फुटकर में 100 रुपये के सवा किलो में बेचा जा रहा है। बाजार व मंडी के भाव में अंतर के कई कारण है। एक तो मंडी से बाजार तक का किराया इसमें शामिल किया जाता है। इसके अलावा इनको धोना पैक करना रहता है। मंडी से आम छांटकर नहीं दिया जाता और यहां दुकान से लोग एक-एक आम छांटकर लेते हैं। इसके कारण खराब आम बच भी जाता है।-मनोज कुमार। फल विक्रेता