फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dushyant Chautala said that there is no worry about the alliance staying or breaking

Haryana: दुष्यंत चौटाला बोले- गठबंधन रहने या टूटने को लेकर कोई चिंता नहीं हैं, सरकार मजबूत है

Tue, 16 Aug 2022 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 08:47 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विपक्ष लगातार गठबंधन टूटने की अफवाहें फैलाता है जबकि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। महेंद्रगढ़ को हेड क्वार्टर बनाने के लिए कहा कि ये सब सरकार का काम है।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said that there is no worry about the alliance staying or breaking
कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में जजपा व भाजपा गठबंधन की मजबूत सरकार है। गठबंधन रहने या टूटने को लेकर कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश में सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर सर्वांगीण मजबूती प्रदान करना है ताकि प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास हो सके। ये बातें हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी के गांव छापड़ा-बिहारीपुर में पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम के पोते के कुंआ-पूजन कार्यक्रम में शिरकत करते के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नवजात बेटे को आशीर्वाद दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकाप्टर से नांगल चौधरी चौधरी बैजनाथ राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार गठबंधन टूटने की अफवाहें फैलाता है जबकि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में सभी को अपनी-अपनी बातें रखने का समय दिया गया था। सभी ने अपनी बातें रखीं और सरकार ने उनकी बातों का जबाव भी दिया हैं लेकिन विपक्ष समय की गरिमा का ध्यान नहीं रखते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा महेंद्रगढ़ को हेड क्वार्टर बनाने के एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते देते हुए कहा कि ये सब सरकार का काम है कि कहां क्या बनना है। किसको हेड क्वार्टर बनाना है, कितना बजट आयेगा। एक दिन में सब कुछ नहीं होता है। इस दौरान पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज प्रकाश एडवोकेट, जिला प्रधान विरेंद्र घाटाशेर, नारनौल नगरपरिषद चेयरमेन कमलेश सैनी, अनंतराम तॅवर, अजय कुमार एडवोकेट, हजारी लाल लंबोरा, चैनसुख तोताहेड़ी, पाषद कॅवरसिंह जाखड़, राकेश, नरेश, सहित जजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed