{"_id":"6a513d92b690a172560628e6","slug":"dushyant-chautala-reaches-out-to-the-public-says-jjp-stands-with-them-in-every-joy-and-sorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142341-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जनता के बीच पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले-हर सुख-दुख में साथ है जजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जनता के बीच पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले-हर सुख-दुख में साथ है जजपा
विज्ञापन
फोटो 03: ग्रामीणों के बीच बैठ संवाद करते दुष्यंत चौटाला। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को जिले के कई गांवों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जजपा का रिश्ता जनता से केवल चुनाव तक नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ निभाने का है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार में ज्यादा व्यस्त है। किसान, युवा और आम नागरिक आज कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं
दौरे की शुरुआत अटेली क्षेत्र के गांव बोचड़िया से हुई। यहां उन्होंने नांगल चौधरी से पूर्व प्रत्याशी राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माता के निधन पर उनके फार्म हाउस पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे गांव सैदपुर पहुंचे और पुलिस भर्ती के दौरान असामयिक निधन का शिकार हुए युवा कपिल कुमार के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
गांव दुलोठ जाट में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में चौटाला ने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान बढ़ती लागत और फसलों की समस्याओं से परेशान हैं जबकि युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जजपा जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। दौरे के अंत में वे गांव खायरा पहुंचे और अमीलाल बोहरा व रण सिंह के निधन पर उनके परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया।