फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   During Navratri, Mother's blessings will be showered not for 9 days but for 10 days.

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में 9 दिन नहीं, अपितु 10 दिन बरसेगी मां की कृपा

Wed, 02 Oct 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
During Navratri, Mother's blessings will be showered not for 9 days but for 10 days.
नारनौल। हर वर्ष नवरात्रों में 9 दिन तक माता की पूजा की जाती है, लेकिन इस बार 10 दिनों तक नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि अगर किसी तिथि का मान साठ घटी से अधिक होता है तो वह अगले दिन सूर्योदय के बाद तक भी व्याप्त रहती है, इसे ज्योतिष शास्त्र में तिथि की वृद्धि होना कहा जाता है। इस बार तृतीया तिथि की वृद्धि हो रही है। नवरात्र में तिथि की वृद्धि होना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मतानुसार अगर नवरात्र में तिथि वृद्धि होती है तो मां भगवती की कृपा से अन्न- धन और व्यापार में भी खूब बढ़ोतरी होती है।3 अक्तूबर 2024 को आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र का शुभारंभ होगा जो 12 अक्तूबर आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी को संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed