{"_id":"68262a07a030d5668606a254","slug":"during-investigation-of-cm-flying-hospital-was-found-running-without-license-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124644-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग की जांच में बिना लाइसेंस चलता मिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग की जांच में बिना लाइसेंस चलता मिला अस्पताल
Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
डोहर कला बस स्टैंड पर बिना लाइसेंस चल रहे अस्पताल में जांच करते सीएम फ्लाइंग व सीआईडी टीम। स्रो
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और गुप्तचर विभाग नारनौल ने गांव डोहर कला में चल रहे शिवांगी अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान पता चला कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही संचालित किया जा रहा था।
वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे सीएम फ्लाइंग से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ वीर सिंह बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर पवन और गुप्तचर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से डोहर कला के अस्पताल पहुंची। नांगल कालिया निवासी सोनू यादव मौजूद था। वह मरीजों का इलाज भी कर रहा था। जब टीम ने उससे अस्पताल के दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं सका।
उसके पास अस्पताल से संबंधित रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इसके अलावा न ही कोई डिप्लोमा या डिग्री मिली। इस पर स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि सीएम फ्लाइंग को डोहर कला में बिना लाइसेंस व डिग्री के अस्पताल चलाने की सूचना मिल रह थी। इस पर वीरवार देर सायं संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।