फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dumper fire short shirkit

डंफर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Tue, 18 May 2021 09:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
dumper fire short shirkit
मंगलवार दोपहर बायल से पाचनौता की तरफ गुजर रहे एक डंपर में अंदर से शार्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना ड्राइवर ने स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँचने से पहले ही डंपर का केबिन व टायर पुरी तरह से जल चुके थे। डंपर चालक सुनील ने बताया कि वह पत्थरों से भरा डंपर लेकर बायल से पाचनौता की तरफ जा रहा था। जैसे ही डंपर गांव पाचनौता के नजदीक पहुंचा कि अचानक केबिन में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगते ही उसने दमकल विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने व उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। आधे घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। मगर इससे पहले डंपर का केबिन व टायर जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में निजामपुर चौकी प्रभारी महावीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की गांव पाचनौता के पास एक डंपर में आग लगने की जानकारी मिली थी। जहां मौके पर पहुंची
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में डंपर चालक को कोई
हानि नही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed