फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the work of the railway line, four passenger trains were closed till 19

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे लाइन के कार्य के चलते चार पैसेंजर गाड़ी 19 तक बंद

Mon, 06 Feb 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Due to the work of the railway line, four passenger trains were closed till 19
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन
महेंद्रगढ़। रेलवे मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी कर स्टेशन मास्टरों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर के पास रेलवे लाइन पर कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वाली चार पेसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी तथा रेवाड़ी-लोहारू मार्ग पर 7 से 19 फरवरी तक चार गाड़ियां बंद रहेंगी। वहीं दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस जो महेंद्रगढ़ स्टेशन पर सुबह 9.15 बजे पहुंचकर जोधपुर के लिए रवाना होती थी इस गाड़ी को अब डेगाना तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सीकर-रेवाड़ी, रेवाड़ी-सीकर, जोधपुर-रेवाड़ी व रेवाड़ी जोधपुर की पैसेंजर गाड़ियां 19 फरवरी तक बंद रहेंगी। इसके अलावा महेंद्रगढ़ से सुबह सवा नौ बजे जोधपुर एक्सप्रेस जाने वाली गाड़ी 19 फरवरी तक डेगाना दिल्ली के बीच आवागमन करेंगी। रेलवे स्टेशन मास्टर अशोक यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या-09703 सीकर-रेवाड़ी जो 11 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रेवाड़ी के लिए प्रस्थान करती थी, गाड़ी संख्या-14823 जोधपुर-रेवाड़ी यह गाड़ी 1.15 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन से रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09704 रेवाड़ी-सीकर शाम चार बजे व गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 2 दोपहर दो बजे की गाड़ी सात से 19 फरवरी तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed