फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the damaged crop, the farmer died by consuming poisonous substance

Mahendragarh-Narnaul News: खराब हुई फसल को लेकर किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Wed, 12 Apr 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Due to the damaged crop, the farmer died by consuming poisonous substance
कनीना। कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति द्वारा ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसल को लेकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक के भाई राजकुमार ने कनीना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रामसिंह पिछले कुछ दिनों से ओलावृष्टि व बरसात की वजह से खराब हुई फसल को लेकर काफी परेशान चल रहा था। उसने कर्जे पर रुपये लेकर आधा एकड़ में गेहूं की फसल लगाई थी लेकिन भारी बरसात व ओलावृष्टि की वजह से फसल खराब होने के चलते सारा दिन सोच विचार में रहता था। राजकुमार ने बताया कि उसके भाई ने मंगलवार शाम करीब 8 बजे के आस-पास कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां पर रामसिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed