फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to strike of sanitation workers, cleaning was not done in the city even for the second day

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई

Sat, 30 Dec 2023 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Dec 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Due to strike of sanitation workers, cleaning was not done in the city even for the second day
- शहर में लगे कूड़े के ढेर, चरमराई सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो नंबर 11 व 12
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ नारनौल के सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। जिसके चलते दूसरे दिन भी शहर में सफाई नहीं हो सकी। जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए है। हालांकि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर परिषद में धरना देकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार व राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संघ ने कई बार नगर परिषद प्रशासन को पत्र व बातचीत के माध्यम से अवगत करवाया गया है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की मांगाें पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो उनकी हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर महावीर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र बोयत, सुनील बोयत, विक्की, राजाराम भीम सिंह, विक्रम, मनोज कुमार, व सुशीला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed