{"_id":"686185f13b13b27a7c0c1cd3","slug":"due-to-rain-in-satnali-waterlogging-occurred-at-many-places-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118155-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में बारिश होने के कारण जगह-जगह पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में बारिश होने के कारण जगह-जगह पर हुआ जलभराव
Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- रविवार शाम को हुए बारिश के बाद गांव नांवां में गली में भरा पानी--संवाद
सतनाली। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान सतनाली क्षेत्रवासियों को रविवार दोपहर बाद मानसून की पहली बारिश से राहत मिली।
वहीं सतनाली कस्बे में जगह-जगह जलभराव और रेलवे ओवरब्रिज पानी से लबालब हो गए। इससे लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। बारिश के बाद कस्बे में उचित साफ सफाई व जल निकासी व्यवस्था के अभाव में जगह-जगह जलभराव हो गया। निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। बाजार में भी कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया।
पंचायत के मानसून से निपटने की तैयारियों के दावे की भी पोल खुल गई। कस्बे में तेज बरसात के बाद जल निकासी के उचित प्रबंध न किए जाने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सतनाली व आसपास के क्षेत्र के रविवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादलों की घटाओ व तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
तेज बारिश के कारण कस्बे के बस स्टैंड, दादरी रोड, पुराना बस स्टैंड, महेंद्रगढ़ टी प्वाइंट, बाबा भैरव कॉलोनी, मोहल्ला प्रजापति सहित सभी मुख्य स्थानों व गलियों में बरसाती पानी जमा हो गया। कस्बे से गुजरने वाले दादरी रोड रेलवे अंडरपास, बाढड़ा रोड रेलवे अंडरपास, नावां के अनेक रास्तों पर पानी का जलभराव हो गया। रेलवे अंडरपास के नीचे से जलभराव होने से वहां से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई तथा कई वाहन पानी में बंद हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर बार बारिश के समय रेलवे अंडरपास तालाब का रूप ले लेते है तथा रेलवे द्वारा इन रेलवे अंडरपास पर पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते है, लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात रहते है। उन्होंने रेलवे व प्रशासन से मांग की है कि रेलवे अंडरपास पर पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं। कस्बे के लोगों ने भी पंचायत से जलनिकासी के उचित प्रबंध करने की मांग की है ताकि आगामी मानसून बरसात के दौरान भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।