फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to increase in heat, complaints of vomiting, diarrhea increase in children

गर्मी बढ़ने से बच्चों में उल्टी, दस्त की शिकायत बढ़ी

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in heat, complaints of vomiting, diarrhea increase in children
नारनौल। पिछले एक सप्ताह से लगातार आसमान से आग बरस रही है। जिले का अधिकतम तामपमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया है। अत्यधिक गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रहे तापमान से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों की ओपीडी डबल हो गई है। इन अस्पतालों में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बच्चों के वार्ड फुल हो गए हैं। दो से 5 वर्ष के ज्यादातर बच्चे उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इलाज में अभिभावक लापरवाही न बरतें। मामूली बुखार होने पर इलाज कराएं।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चढ़कर 45 डिग्री के आसपास घूम रहा है। तापमान में तेजी मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा रही है। जिले के सबसे बड़े नागरिक अस्पताल में जनरल ओपीडी सामान्य दिनों में से 700 से 800 तक का ही आंकड़ा छू पाती है, लेकिन अब यह आंकड़ा 1300 तक का पहुंच गया है। इनमें लगभग 200 ओपीडी बच्चों की हो रही है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, डिहाइट्रेशन के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बच्चों के सभी बेड लगभग फुल हो चुके हैं। आपात विभाग में लगे बेड फुल चल रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो एक मरीज को ठीक होने में कम से कम एक दिन तो लगते ही हैं, लेकिन जब तक एक मरीज ठीक होता है उससे पहले ही दूसरा मरीज आ जाता है। यह स्थिति इस समय अकेले नागरिक अस्पताल की नहीं है बल्कि जिले की सीएचसी में भी है।
विज्ञापन

बॉक्स..
गर्मी में ऐसे करें बचाव
1. तेज धूप से आंखों को बचाएं: तेज धूप का आंखों पर भी प्रभाव पड़ता है। तेज धूप व इन दिनों चल रही हवा से आंखों में धूल के कण पहुंच जाते हैं। यदि आंखों में धूल के कण चले जाएं तो साफ ठंडे पानी से धोएं। मलें नहीं। धूप का चश्मा लगाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. इस मौसम में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन होने की आशंका ज्यादा रहती है। इससे बचाव के लिए साफ और ताजा पानी का सेवन करें। हल्का भोजन करें। इसके अलावा जूस, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी आदि पेय पदार्थ का सेवन करें। कटे हुए फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि शरीर में कमजोरी महसूस हो तो साफ पानी में नमक और चीनी मिलाकर उसके घोल का सेवन करें।
3. तेज धूप में बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें। यदि निकलना जरूरी हो तो पूरी बांह के हल्के कलर के कपड़े पहनाकर ही जाने दें। बच्चों को तरल पदार्थ अधिक से अधिक दें। यदि बच्चे को दस्त हो जाए तो ओआरएस का घोल दें। पानी की कमी नहीं होने दें। यदि इससे फायदा नहीं हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

---------------------------
वर्जन
इस समय तापमान बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें। प्रतिदिन अस्पताल में बच्चों की 200 ओपीडी हो रही है। बच्चे उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। परिजनों को बच्चों के खाना पान, साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो चिकित्सक को दिखाना चाहिए।- डॉ. मुकेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed