फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to change in route, Bhuj-Bareilly, Barmer-Jammuwati train will pass through Narnaul station.

Mahendragarh-Narnaul News: मार्ग परिवर्तित होने से भुज-बरेली, बाड़मेर-जम्मुवती ट्रेन नारनौल स्टेशन से गुजरेगी

Thu, 31 Oct 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 31 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to change in route, Bhuj-Bareilly, Barmer-Jammuwati train will pass through Narnaul station.
नारनौल। रेलवे द्वारा बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड के मध्य ऑटोमेटिंग ब्लाक सिगनलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

भुज-बरेली रेलसेवा, बाड़मेर-जम्मुतवी रेलसेवा और जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा एक दिन नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन) से गाड़ी संख्या 09630 फुलेरा-जयपुर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09629 जयपुर- फुलेरा रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा 10 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 8 व 10 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा 9 व 11 नवंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन




मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

-गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा जो 9 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मुतवी रेलसेवा जो 10 नवंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

- गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 10 नवंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed